मधुबनी, दिसम्बर 4 -- फुलपरास,एक संवाददाता। एसटीएफ एवं स्थानीय थाना पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधी में शामिल बेलमोहन निवासी अमरेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। अमरेन्द्र पासवान की गिरफ्तारी गुरुवार दोपहर बाद फुलपरास एवं अररिया संग्राम थाना के सीमा से की गई। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि 35 वर्षीय अमरेन्द्र लगभग डेढ़ दशक से अपराध के घटनाओं को अंजाम देता आ रहा है। मधुबनी व दरभंगा जिले के विभिन्न थाने के अलावा सूबे के कई अन्य जिले के थाने में इनके विरुद्ध डकैती चोरी सहित कई संगीन मामले में दर्ज है। कई डकैती की घटनाओं में पुलिस को इनकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि कि इनके भाई शिगुल पासवान एवं भतीजा मिथुन पासवान पहले से जेल में बंद है। इसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में अपराधिक मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.