मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट अस्पताल से डायलिसिस मशीन की डकैती में शामिल फरार आरोपित को रेलवे स्टेशन मैदान के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। डकैती मामले में अब तक मुख्य आरोपी लखनऊ के डॉक्टर समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है, अब एक आरोपित अभी मामले में फरार चल रहा है। गिरफ्तारी आरोपी से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। स्थानीय दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में विगत 23 जनवरी की रात में एक निजी अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक डकैत स्वास्थ्यकर्मी को बंधक बनाकर चार डायलिसिस मशीन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में मुख्य आरोपित लखनऊ का होम्योपैथिक डॉक्टर अमरनाथ दीक्षित निवासी 4/525 विभव खण्ड थाना गोमतीनगर कमिश्नरेट लखनऊ समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा ...