फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अपराध शाखा सेक्टर-30 ने डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मैनपुरी यूपी के हिरोली गांव निवासी शिवम के रूप में हुई है।यह घटना गत वर्ष 23-24 नंबर की रात की है। पांच-छह बदमाशों ने सेक्टर-24 स्थित त्रिकूटा मेटल्स प्लांट में चौकीदार को बंधंक बनाकर करीब दो हजार किला तांबा, एक पिकअप गाड़ी, दो एलईडी टीवी की डकैती की फरार हो गए थे। मुजेसर थाना पुलिस ने जतिन चोपडा की शिकायत परमामला दर्ज किया था। इस मामले में पांच आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- पुलिस ने लेड की सिल्लियां चोरी करने वाले दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...