मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस ने फरार चल रहे छह शातिरों पर इनाम की घोषणा की है। इसमें मिठनपुरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में डकैती की साजिश रचने के मामले में शामिल अहियापुर अयाची ग्राम इलाके के बिट्टू कुमार, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में 2016 की एक घटना में शामिल तपन घोष, अरुण घोष, सपन घोष, प्रभा घोष और पिंकी घोष शामिल है। पुलिस की ओर से इन सभी आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये की इनाम की घोषणा की गई है। ये सभी इतने दिनों से फरार है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही उनको इनाम भी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- फरार अपराधियों की सम्पत्ति कुर्क बिट्टू पर मिठनपुरा थाने में 2018 और 2019 के दो मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से इनाम की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...