हरदोई, अगस्त 24 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने डकैती की साजिश रचते पकड़े गए पांचों आरोपितों को पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने शहर के रवि ज्वेलर्स के यहां डकैती डालने की योजना बनाने और दुकान की रेकी करने की बात कबूल की है। साजिश में बैटगंज निवासी सराफा कारोबारी रंजीत की भूमिका भी सामने आई है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मील कॉलोनी मोड़ के पास पकड़े गए अविनाश कुमार उर्फ विपुल, राजकिशोर, श्यामप्रकाश, श्रवण उर्फ सरवन और रामविलास से पूछताछ की गई। आरोपितों ने बताया कि वे रवि ज्वेलर्स के यहां डकैती डालने की तैयारी में थे। दुकान की रेकी भी कर चुके थे। पुलिस के मुताबिक बदमाशों को दुकान की गतिविधियों और डकैती के लिए उपयुक्त समय की जानकारी रंजीत देता था। सीओ ने बताया कि रंजीत का रवि ज...