बलिया, जनवरी 8 -- चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। डकैती की योजना बना रहे दो बदमाशों को पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कट्टा-कारतूस के साथ ही फर्जी नम्बर प्लेट लगी पिकअप को बरामद किया है। केस दर्ज कर आरोपियों का गुरुवार को चालान कर दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को एमवी एक्ट में सीज कर दिया। एसओ दिनेश पाठक जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच खमीरपुरडीह भट्ठा के पास मौजूद वाहन को देखकर जवानों ने घेराबंदी कर इलाके के गुरवां निवासी लालू राम तथा आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के महुआ मुरारपुर निवासी शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके तीन अन्य सदस्य भागने में कामयाब हो गये। पुलिस का कहना है कि सभी डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये शिवम पर चितबड़ागांव में दो, बैरिया और नरही...