रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत ने डकैती की योजना बनाने के दो आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला सितंबर 2018 का है। किच्छा थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम और एसओजी इंचार्ज कमलेश भट्ट के साथ पंचायत भवन के सामने रेलवे लाइन के पास गश्त पर थे। इसी दौरान कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पुलिस का दावा था कि तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और चाकू बरामद हुए। पूछताछ में युवकों द्वारा किसी घर में डकैती की योजना बनाए जाने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नवंबर 2018 में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। इसके बाद प्रकरण की सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत में चली...