मोतिहारी, फरवरी 24 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में डकैती कांड के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घीवाढार पंचायत के गोविंदापुर गांव निवासी नागेंद्र पासवान के पुत्र कन्हाई पासवान को सोमवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि कन्हाई पासवान डकैती कांड का नामजद अभियुक्त था और काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार और दारोगा शिखा कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। आरोपी से पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.