अररिया, मार्च 8 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा थाना कांड संख्या 76/25 के मामले में बथनाहा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक यादव उर्फ डोम (पिता विनोद यादव) निवासी श्याम नगर थाना बथनाहा को सुपौल जिला से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू के अनुसार आरोपी डकैती की घटना के बाद से काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे बथनाहा लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.