भागलपुर, मार्च 6 -- घोघा थाना क्षेत्र के घोघा बाजार में पांच अक्टूबर 2025 को हुई चर्चित डकैती कांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत चितरा थाना क्षेत्र के रतनागांव से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, घोघा बाजार निवासी गोपाल उपाध्याय के घर दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनकी पत्नी कांती देवी से लूटपाट की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस कांड का छठा और अंतिम फरार आरोपी पवन कुमार शर्मा था, जिसे पुलिस ने छापेमारी कर देवघर से धर दबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...