मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी। डकैती कांड में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मझरिया गांव निवासी बब्लू सहनी उर्फ साधु सहनी है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त साधु सहनी पर मुफस्सिल थाना के अलावा चकिया व पीपराकोठी थाना में भी गंभीर कांड दर्ज है। उसे मुफस्सिल थाना के डकैती मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार साधु सहनी पर डकैती कांड के अलावा मुफस्सिल थाना में घोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट तथा चकिया व पीपराकोठी थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...