पूर्णिया, मार्च 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के डकैता नहर के पास शनिवार को सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक मधेपुरा के कुमारखंड रहटा निवासी अनिल साह का 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार था। वहीं घायल युवक मीरगंज के खगहा गांव निवासी गणेश साह का 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार है। जानकारी के अनुसार राजा कुमार अपने मौसेरे भाई कन्हैया कुमार के घर खगहा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शनिवार को कन्हैया कुमार उन्हें बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान डकैता नहर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया। वहां से बेहतर इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.