भदोही, मई 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के जीटी रोड महराजगंज में रविवार को डंफर चालक कंटेनर से टकरा गया। इसके कारण दोनों वाहन जहां क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर आवागमन को बहाल कराया। प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा कंटेनर चालक महराजगंज बाजार में पहुंचने पर डंफर से टकरा गया। इस दौरान कंटेनर चालक को चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों वाहन हाइवे पर ही थे। इसके कारण आवागमन बाधित हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस के जवानों ने पहुंच कर घायल चालक को एंबुलेंस से इलाज को सीएचसी औराई में भेजवाने का काम किया। यह भी पढ़ें- दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल, भर्ती उसके बाद क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया गया। जिसके बाद आवागमन बहाल हो गया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक आव...