कन्नौज, मई 4 -- इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर तिराहा पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार डंफर चालक ने बारात में जा रही एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। सोमवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालग्राम थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी रामप्रताप उर्फ टिल्लू पुत्र दर्शन लाला कनौजिया अपने कई अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। यह भी पढ़ें- खड़े लोडर में पीछे से डीसीएम ने मारी टक्कर, युवक की मौत, 13 जख्मी कुछ जरूरी सामान लेने के लिए उन्होने अपनी कार इंदरगढ़ के पटेल नगर तिराहा पर खड़ी करके खरीददारी करने लगे। इसी दौरान तिर्वा की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार...