भदोही, मार्च 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के भदोही-ज्ञानपुर मार्ग मुंशीलाटपुर गांव इंटर कालेज के पास सोमवार को डंफर चालक ने बाइक सवार पत्नी और पत्नी की गाड़ी में धक्का मार दिया। जिससे बीएड की 32 वर्षीय छात्रा सोनी देवी सड़क पर गिर पड़ी, चालक ने उन्हें रौंद दिया, इस कारण मौके पर मौत हो गई। जबकि पति बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने आधा घंटा सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर वे माने और जाम समाप्त किया। इधर, मौका पाकर आरोपित चालक फरार हो गया। सूबे के प्रयागराज जिले के बरौत‌, हंडिया थाना क्षेत्र के गोसपुर, चकपाली गांव निवासी दिनेश कुमार बिंद की शादी औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी जीतलाल बिंद की बेटी सोनी देवी के साथ हुई है। विवाहिता बीएड की पढ़ाई कर रही थीं। वह पति से साथ बाइक से रविवार को अपने मामा भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस गांव नि...