कन्नौज, मार्च 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। डंपर की टक्कर से हाईवे पर रजलामऊ के समीप बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पुत्र के साथ एक अस्पताल से दवा लेकर अपने घर वापस जा रही थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को व उसके पुत्र को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र का इलाज किया जा रहा है।शुक्रवार की शाम जीटी रोड पर ग्राम रजलामऊ के समीप बाइक सवार एक युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मां व पुत्र सड़क पर गिर गए। जिसमें मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज भेज दिया। बताया गया है कि औरैया जिले के ग्राम हीरापुर (ब...