गोरखपुर, फरवरी 11 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंक्शन नंदलाल सिंह के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग को जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन ठप रहा। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल के बाद जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार भोर में नंदलाल सिंह निवासी नीलू पुत्री राजदेव और सुनीता (25) पुत्री रामजीत, निवासी झरवा पोस्ट बड़गो, थाना रामगढ़ताल, घर लौट रही थीं। मोहरीपुर-सिहोरवा मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में सुनीता के दोनों पैर टूट गए और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जबकि नीलू का दायां पैर टूट गया और बायां पैर भी चोटिल हो गया। बताया गया कि सुनीता ...