बलरामपुर, जून 27 -- गैंसड़ी, बलरामपुर। मोतीपुर-माधवडीह मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल ई-रिक्शा चालक को सीएचसी तुलसुपर पहुंचाया गया। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बघेलखंड की ओर से मिट्टी लादकर तुलसीपुर जा रहा डंफर मोतीपुर-माधवडीह मार्ग पर एक ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में कांशीराम कॉलोनी तुलसीपुर निवासी 32 वर्षीय चालक सोनू पुत्र दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के ल...