डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
जामताड़ा, मई 29 -- जामताड़ा। जामताड़ा-दुमका रोड स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के प्रवेश द्वार पर गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय महिला चौकीदार के पुत्र रोनित राय के रूप में हुई है, जो जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का रहने वाला है। इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में लगभग तीन घंटे दुमका रोड जाम रहा। वही आक्रोशित लोगों ने पंप पर खड़े डंफर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी प्रशासनिक मशक्कत के बाद जाम हटवाकर आवागमन शुरू कराया गया। वही ट्रांसपोर्टर की ओर से मृतक परिजनों को 80 हजार रुपए मुआवजा के तौर तत्काल दिया गया। यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, आक्रोशितों ने किया ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.