लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में डंपिंग यार्ड नहीं होने की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। शहर में कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए स्थायी डंपिंग जोन नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लग रहा है। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क किनारे, खाली प्लॉट और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंका जा रहा है, जिससे न सिर्फ शहर की साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी द्वारा करीब तीन सप्ताह पहले ही अंचल पदाधिकारी को डंपिंग यार्ड के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद अब तक जमीन का चयन नहीं हो पाया है। अंचल पदाधिकारी की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण नगर परिषद की सफाई व्यवस्था प्रभाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.