लखीसराय, मार्च 10 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में डंपिंग यार्ड नहीं रहने की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। शहर में कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए स्थायी डंपिंग जोन का अभाव होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा है। जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद अब तक डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चिह्नित नहीं हो पाई है, जिससे नगर परिषद की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और शहर धीरे-धीरे कूड़ा घर में तब्दील होता जा रहा है। डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा लगभग तीन सप्ताह पहले ही अंचल पदाधिकारी को डंपिंग यार्ड के लिए उपयुक्त जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। पहले राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण जमीन की तलाश का कार्य प्रभावित रहा, वहीं अब अंचल पदाधिकारी के भी हड़ताल पर च...