लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में डंपिंग यार्ड के अभाव की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। राजस्व कर्मियों एवं अंचलाधिकारी की हड़ताल के कारण डंपिंग यार्ड के लिए जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ गई है। इसका सीधा असर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है, जिससे नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्ड कूड़ा-कचरा से पटते जा रहे हैं। डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा एक महीने पहले अंचलाधिकारी को डंपिंग यार्ड के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था। शुरूआती दौर में सीओ ने जमीन ढूंढने की बात कही लेकिन बाद में हड़ताल के चलते इस दिशा में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप नगर परिषद के पास कचरा निस्तारण के लिए कोई स्थायी स्थान नहीं है, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में जहां-तहां कूड़ा फेंका जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.