लखीसराय, जनवरी 29 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत सवालों के घेरे में है। लखीसराय नगर परिषद के साथ-साथ सूर्यगढ़ा और बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में अबतक न तो स्थायी कचरा डंपिंग यार्ड का निर्माण हो सका है और न ही वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण के लिए कोई केंद्र स्थापित किया जा सका है। नतीजा यह है कि शहर के लगभग सभी वार्डों में जहां-तहां कचरा डंप कर अघोषित डंपिंग यार्ड बना दिए गए हैं। पूरा शहर कचरे के अंबार में तब्दील होता जा रहा है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में विद्यापीठ चौक, किऊल नदी के तट, रिहायशी इलाकों के पास खाली पड़ी जमीन, सड़क किनारे और गलियों में खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है। स्थिति यह है कि कई जगहों पर कचरे का ढेर स्थायी रूप ले चुका है। नगर परि...