लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या दिनोंदिन विकराल रूप लेती जा रही है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 32 सहित कई वार्डों में सड़क किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। हालात यह हैं कि शहर के अधिकतर वार्डों में खाली पड़ी जमीनें अब अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुकी हैं। दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण के खतरे के बीच स्थानीय लोग लगातार कचरा हटाने और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वार्ड नंबर 32 की मुख्य सड़क के किनारे प्रतिदिन घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा फेंका जा रहा है। सुबह-शाम वहां से गुजरने वाले राहगीरों को बदबू के कारण मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर परिषद की गाड़ियां नियमित रूप से कचरा उठाने नहीं ...