बुलंदशहर, मार्च 30 -- ककोड़ रोड स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर में लगातार लग रही आग से परेशान ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने रविवार सुबह से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। जिसके बाद सोमवार को मौके पर एसडीएम दीपक कुमार पाल और नगर पालिका के ईओ शिवराज सिंह मोके पर पहुँचे और ग्रामीणों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की । भाकियू टिकैत की ओर से जिलाध्यक्ष चौ.अरब सिंह के नेतृत्व में एसडीएम दीपक कुमार पाल को तीन सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर दूसरे दिन चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि डंपिंग यार्ड में बार-बार आग लगने से आसपास के गांवों में प्रदूषण फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और वातावरण दूषित हो रहा है। ...