अयोध्या, जून 6 -- रुदौली। तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम ऋषि राज ने कार्यशैली में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान समाधान दिवस में 217 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को लेकर एडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में आईं 28 शिकायतें, समाधान िसर्फ सात काडंपिंग जोन का मामला समाधान दिवस में उस समय माहौल गरमा गया जब नगर पालिका के डंपिंग जोन के लिए ज़मीन आवंटन का मामला सामने आया। इस मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रेम नाथ को एडीएम की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा। ईओ द्वारा डंपिंग जोन के लिए गौचर और तहसील...