विकासनगर, मई 30 -- कालसी संवाददाता। कालसी विकासखंड के ग्राम पंचायत बागी के अंतर्गत ग्राम चून्हौं के लिए के लिए बनाई जा रही सड़क का मलबा डंपिंग जोन में न डालकर गांव के पास सड़क किनारे डाला जा रहा है। जिससे बरसात में गांव को खतरा उत्पन्न होने की आंशका बनी हुई है। ग्राम प्रधान बागी ने लोनिवि को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। ग्राम पंचायत बागी के प्रधान शूरवीर सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम चून्हौं गांव के लिए मुख्य मार्ग से गांव तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन सड़क कटिंग से निकला मलबा निर्धारित डंपिंग जोन में न डालकर गांव के पास सड़क किनारे फेंका जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...