रुडकी, अप्रैल 4 -- रुड़की। कलियर नगर पंचायत के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग तेजी से आसपास की आबादी और गेहूं की फसल की तरफ बढ़ने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आज की सूचना रुड़की फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने रात की सांस ली। रुड़की दमकल प्रभारी वंश नारायण यादव ने बताया कि आज की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पा लिया था। आग से कोई जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...