बागपत, दिसम्बर 9 -- बागपत। शहर की नई बस्ती में स्थित डंपिंग ग्राउंड के कचरे में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आसपास की बस्तियों में धुआं फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन होने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शहर की नई बस्ती के पास नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड है। मंगलवार दोपहर कचरे में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं आसपास की बस्ती में फैल गया। इससे दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। तेज हवा के कारण आग और धुआं लगातार फैलता रहा। इससे दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने बताया कि डंपिंग ग्राउंड में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.