नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडाए रूपल राठी। सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए के गेट नंबर-3 के बाहर सर्विस रोड पर अवैध डंपिंग ग्राउंड बनाने का बुधवार को लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने उसे वहां से हटाने की मांग की गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेन्द्र मावी ने बताया कि यहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध से पूरे सेक्टर के लोग परेशान हैं। रात्रि के समय कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे आसपास का क्षेत्र प्रदूषित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। निवासी रमेश ने बताया कि सेक्टरवासियों ने डंपिंग ग्राउंड स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अगले 2-3 दिनों में इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं,...