डंपिंग ग्राउंड न होने से बंडा में कूड़ा संकट गहराया
शाहजहांपुर, मई 4 -- बंडा। कस्बे में डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था न होने से कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या बन गया है। कहीं सड़क किनारे कूड़ा जलाया जा रहा है तो कहीं चौराहों और खाली जगहों पर ढेर लगे हैं। कई स्थानों पर तालाबों में कूड़ा डालकर उन्हें पाटा जा रहा है, जिससे प्रदूषण बढ़ने के साथ पशुओं के लिए पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। तीन साल बीत जाने के बावजूद नगर पंचायत डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह तय नहीं कर सकी है, जबकि कस्बे में सरकारी भूमि मौजूद होने के बावजूद कब्जों के कारण उपयोग नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे वातावरण और जनस्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में नगर परिषद व नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन की नहीं समुचित व्यवस्था इस संबंध में ईओ अजय सिंह ने बताया कि कई स्थानों पर जमीन तलाश की गई, लेकिन कहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.