बुलंदशहर, मार्च 29 -- जेवर रोड स्थित नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में पिछले कई दिनों से कूड़े के ढेर में लगी आग ने आसपास के गांवों के लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। लगातार उठ रहे धुएं से क्षेत्र में प्रदूषण फैल गया है, जिससे ग्रामीणों को सांस लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन को किसान यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया ।बताया जाता है कि डंपिंग ग्राउंड में पड़े कूड़े की ढेर में कई दिनों से आग लगी हुई है। हवा चलने पर धुआं और अधिक घना होकर गांवों तक फैल जाता है। इससे आसपास के स्कूलों, फैक्ट्रियों और रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन आग पर काबू पाने ...