बुलंदशहर, जनवरी 29 -- शहर का डंपिंग ग्राउंड तेजी से कूड़े के पहाड़ में तब्दील होता जा रहा है। नगर से प्रतिदिन निकलने वाला करीब 100 टन कचरा डंपिंग ग्राउंड में इकट्ठा हो रहा है, लेकिन निस्तारण की व्यवस्था सुचारू न होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। डंपिंग ग्राउंड में कचरे के निस्तारण के लिए नगर पालिका द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से भईपुरा स्थित डंपिंग ग्राउंड में प्लांट लगाया गया था। उद्देश्य था कि आधुनिक तकनीक से कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए, लेकिन तकनीकी स्टाफ की कमी के चलते यह प्लांट पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा असर कचरा निस्तारण पर पड़ रहा है। नगर क्षेत्र की बात करें तो रिफ्यूज कॉम्पेक्टर के माध्यम से कचरा नियमित रूप से उठाया जा रहा है, जिससे सड़कों पर कूड़े के ढेर तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.