पाकुड़, नवम्बर 30 -- लोटामारा दुर्गापुर कोयला साइडिंग से कोयला डंपरों से डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मौके से करीब 50 लीटर डीजल से भरा एक जार, एक खाली जार व माप-तौल के लिए उपयोग किए जाने वाली सामग्री व पाइप को भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार कोयला साइडिंग स्थित डंपरों से चालक व खलासी की मिलीभगत से लंबे समय से डीजल की चोरी किए जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इसको लेकर शनिवार को डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मौके से डीजल चोरी में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इसाकपुर निवासी मकबूल शेख और सब्दुल शेख के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ नगर थाना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.