रुडकी, अप्रैल 3 -- लक्सर खानपुर मार्ग पर बेकाबू ट्रक से टूटे ऊर्जा निगम के पोल को विभाग द्वारा बदलवा दिया गया है। ऊर्जा निगम के मुताबिक इसका हर्जाना डंपर चालक द्वारा ऊर्जा निगम को दे दिया गया है। इसके बाद मामले का निपटारा हो गया है। गुरुवार की सुबह रहीमपुर गांव के निकट एक बेकाबू डंपर से ऊर्जा निगम के तीन-चार पोल भी टूटकर गिर गए थे। इससे दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई थी। अब इस मामले में ऊर्जा निगम की ओर से टूटे बिजली के पोल को बदलवा दिया गया है। इसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। ऊर्जा निगम के जेई संदीप कुमार ने बताया कि डंपर स्वामी द्वारा ऊर्जा निगम के हुए नुकसान की भरपाई कर दी गई है। जिसके बाद मामले का निपटारा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.