संवाददाता, जुलाई 11 -- UP News: यूपी के उन्नाव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां अयोध्या से कानपुर जा रही रोडवेज बस की एक डंपर से टक्कर हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस से नीचे उतर आए। तभी अचानक बस के आगे बढ़ने से नीचे खड़े यात्रियों को चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। जबकि कंडक्टर जख्मी हो गया। ये घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे दही थाना क्षेत्र पुरवा बाईपास मोड़ के पास का है। जहां रोडवेज बस की डंपर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे के यात्री अपनी सुरक्षा के लिए बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए थे। इसी दरमियान बस ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दिया। जिससे बस के नीचे मौजूद 4 लोग चपेट में आ गए। जिसमें तीन यात्रियों की मौत और रोडवेज बस का कंडक्टर जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ...