कानपुर, मई 7 -- कानपुर । बिधनू में गुरुवार सुबह फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों को तोड़कर सभी फंसे कर्मियों को बाहर निकालकर बस की छत पर खड़ा किया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मुहम्मदपुर निवासी चालक इंद्रपाल एक निजी बस में गुरुवार सुबह साड़-कुढ़नी से 19 फैक्ट्री कर्मियों को बैठाकर कानपुर देहात के रानियां स्थित ट्राईडेंट फैक्ट्री ले जा रहा था। बस बिधनू रामगंगा नहर पुल से गुजर रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कानपुर में रेलिंग तोड़कर बस नहर में गिरी, 40 से ज्यादा लोग थे सवार, राहत और बचाव कार्य जारी जिससे चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस ...