डंपर से टकराया दूध सप्लाई ट्रक, चालक जख्मी
रिषिकेष, जुलाई 16 -- हरिद्वार रोड पर गुरुवार सुबह दूध सप्लाई कर रहा ट्रक सड़क के किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर एम्स ऋषिकेश भेजा। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि घायल की पहचान 21 वर्षीय नितिन, निवासी ग्राम चुड़ियाला, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डंपर से टकराने की बात सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.