फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड-पाली रोड पर डिफेंडर गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। जिससे कार चला रहे युवक की मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अनंगपुर गांव निवासी करीब 21 वर्षीय मयंक भड़ाना की एक वर्ष पहले गुरुग्राम के उल्लावास निवासी युवती से शादी हुई थी। वह रविवार दोपहर को अपनी पत्नी को लेने गुरुग्राम के उल्लावास जा रहे थे। जब वह पाली-सूरजकुंड रोड पर पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। इससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के बैलून खुलने के बावजूद उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उ...