कानपुर, जून 28 -- चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर के बेदानी गांव से चंदेल चौराहे के समीप मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने युवक को कुचल दिया। अस्पताल के जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिट्टी खनन की मंजूरी लेने वालों को आदेश है कि रात में नहीं दिन में मिट्टी उठान करेंगे पर खनन माफिया रात में सक्रिय होते हैं। अवैध रूप से सरकारी जमीनों और किसानों से मिट्टी खोद कर बेच देते हैं। रात बारह बजे बेदानी के पास हुई अवैध खनन की मिट्टी लेकर जा रहे डंपर ने चौबेपुर के रिक्खीपुरवा गांव निवासी महेश यादव के 23 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जबरन डंपर से कुचलने का आरोप लगाया है। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया डंपर को कब्जे में लिया गया है। खनन रात में कौन कर...