बांदा, जून 5 -- बांदा। कुत्तों को रोटी खिलाने के बाद बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे युवक को चौकी के समाने डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी हिमांशू ने बताया कि उसका 38 वर्षीय मामा प्रहलाद सिंह पुत्र नत्थू सिंह शुक्रवार की सुबह कुत्तों को रोटी खिलाने के बाद बाइक में पेट्रोल भरवाने तिंदवारी जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। यह भी पढ़ें- कोयला लोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत वह बाइक को ई रिक्शा में बांधकर पेट्रोल पंप तक जा रहा था, तभी कुसरेजा पुलिस चौकी के सामने फतेहपुर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। इ...