मिर्जापुर, जनवरी 29 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना गांव के पास बुधवार की रात साढ़े सात बजे डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर डंपर में आग लगा दिए। सूचना पर पहुंचे एएसपी आपरेशन मनीष कुमार मिश्रा व अन्य पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। करनपुर चौकी क्षेत्र के बिकना गांव निवासी 29 वर्षीय मिथिलेश कुमार विश्वकर्मा रात बाइक लेकर घर से निकले। घर से कुछ दूर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। उधर घटना की जानकारी होते ही मृत युवक के परिजन और गांव के लोग पहुंच गए। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास...