डंपर से कुचलकर दो चचेरे भाइयों की मौत, कोहराम
सहारनपुर, सितम्बर 6 -- दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कलसिया चौराहे के पास शनिवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को डंपर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीछा कर डंपर चालक पकड़ लिया। गांव बुबका निवासी अमित (35 वर्ष) और उसका चचेरा भाई आशू (22 वर्ष) बाइक से कलसिया आए थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आए अनियंत्रित डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर नीचे जा गिरे और डंपर के पहियों की चपेट में आ गए। जिसके चलते दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पीछे कर डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया。
मृतकों की पहचान इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार दीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.