मधुबनी, दिसम्बर 16 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। एनएच 27 पर कमला पुल से पूर्व झंझारपुर थाना क्षेत्र में दो ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। एक मिट्टी बालू लादने वाली डंफ़र ट्रक थी और दूसरी गैस सिलिंडर लदी हुई ट्रक थी। डंफर को अचानक गलत लेन में चढ़ा देने के कारण यह टक्कर आमने-सामने की हो गई। जिससे दोनों ट्रक के चालक घायल हो गए। गैस सिलेंडर खाली रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया। वाहन चालक को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भेजा गया। घायलों में बंगाल के रायगंज निवासी नेपल वर्मन गैस सिलिंडर लदे ट्रक का चालक हैं। वही डंपर का चालक झंझारपुर थाना क्षेत्र के ही सिमरा गांव निवासी संजय कुमार है। ट्रक चालक नेपल बर्मन ने बताया कि दरभंगा से गैस का खाली सिलेंडर लेकर वे फुलपरास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लेन पर रॉन्ग साइड से एक डंफ़र अचानक च...