मैनपुरी, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के करहल-घिरोर मार्ग पर नगला दानी के समीप बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक डंपर अचानक बिजली तारों के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। घटना के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। बुधवार सुबह 11 बजे की है। एक डंपर करहल से घिरोर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नगला दानी के पास पहुंचा, तभी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गया। संपर्क होते ही डंपर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने समय रहते डंपर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन डंपर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना के ...