फतेहपुर, मार्च 11 -- जाफरगंज। जोनिहा-ललौली मार्ग पर बुधौली मोड़ के पास बुधवार सुबह मोपेड सवार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से एक युवक तो दूर जा गिरा, लेकिन चालक मोपेड सहित डंपर के पहियों में फंसकर करीब दौ सौ मीटर तक घिसटता चला गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पुणे में एक फैक्ट्री में काम करता था। होली के मौके पर घर आया था। बुधवार को ही उसे वापस पुणे जाना था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जाफरगंज थाना के नरैचा गांव निवासी 25 वर्षीय देव कुमार उर्फ धीरु साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुधवार सुबह गांव के ही 24 वर्षीय शाकिब के साथ मोपेड गाड़ी से जोनिहा कस्बे बैग में चेन लगवाने जा रहा था। बुधौली मोड़ के पास एक गिट्टी लदे डंपर ने मोपेड में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद साकिब दूर जा गिरा। धीरु साहू मोप...