लखनऊ, जून 2 -- बंथरा में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे मानस (12) को टक्कर मार दी। बालक डंपर में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने देखा तो दौड़कर डंपर रुकवाया। बालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। राहगीर और पुलिस बालक को लेकर सरोजनी नगर सीएचसी गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बंथरा बाजार में रहकर पल्लेदारी करने वाले मंदौस थारू का बेटा मानस (12) मंगलवार सुबह करीब सात बजे शौचालय जा रहा था। तभी बंथरा उम्मेदखेड़ा रोड पर बंथरा बाजार के पास मानस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। वह डंपर में ही फंस गया। इस बीच चालक ने भागने की कोशिश में डंपर की गति बढ़ा दी, जिससे मानस करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने शोर मचाया। दूसरे चालकों ने अपना वाहन तेजी से दौड़ाकर डंपर को र...