डंपर में फंसकर 50 मीटर घिसटा बाइक सवार, गंभीर
कौशाम्बी, मई 31 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर मुहल्ले का रहने वाला 52 वर्षीय धर्मदेव सरोज पुत्र देवनाथ सरोज रविवार की शाम बाइक से सब्जी लेने टेवां बाजार गया था। इस दौरान टेवां पुलिस चौकी के समीप उसे डंपर ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद धर्मदेव डंपर की बाडी में फंस गया। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी व घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक गया। मेडिकल कालेज में भर्ती धर्मदेव की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.