नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, व. सं.। वसंत कुंज इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर मिक्सर की टक्कर से रैपिडो बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर मिक्सर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 27 वर्षीय राजीव परिवार के साथ महरौली में रहता था। वह रैपिडो में बाइक चलाता था। सोमवार को दिन में 11:44 बजे वह चर्च रोड स्थित बंदर फार्म के पास से जा रहा था, तभी डंपर मिक्सर ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...