डंपर बैक होने पर आजमगढ़ के एमआर की मेदांता में मौत
लखनऊ, जून 15 -- आजमगढ़ के लैदीपुर गांव निवासी दुर्गादत्त (37) की मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने एमआर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि दुर्गादत्त आजमगढ़ में ही एमआर था। आजमगढ़ के सकटपुर टोल प्लाजा के पास एक डंपर बैक होने के दौरान वह चपेट में आ गया था। गंभीर रूप से घायल दुर्गादत्त को पुलिस व परिजन वहां के जिला अस्पताल ले गए थे, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन रेफर किए जाने पर मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसका इलाज चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.